कन्नौज, जून 16 -- चपुन्ना, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम मुखड़ा निवासी पूर्व सैनिक विश्राम सिंह (70) के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों के अनुसार विश्राम सिंह पुत्र मनफूल सिंह वर्ष 1974 में आगरा से भारतीय सेना में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। सेना में लगभग 17 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद वह नायक पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद वर्ष 1993 में उन्होंने डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में दोबारा सिपाही पद पर नियुक्ति प्राप्त की और वर्ष 2013 में नायक पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवा निवृत्ति के बाद वह अपने पैतृक गांव मुखड़ा में परिवार के साथ रह रहे थे।वह पिछले कई महीनों से कैंसर से पीडि़त थे और उनका उ...