रुद्रपुर, जून 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह एवं उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी (सेवानिवृत्त) का पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मेट्रोपोलिस सोसायटी में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रामपाल सिंह एवं कैप्टन गंभीर सिंह धामी को सौंपे गए दायित्व उनके जनसेवा, सामाजिक सरोकारों एवं कार्यक्षमता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जबकि सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद पूर...