पूर्व सैनिक महिला इकाई की बैठक आयोजित
फतेहपुर, अप्रैल 26 -- फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की महिला शाखा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी गई। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि निजी विद्यालयों में यूनिफार्म, कापी-किताब सहित बसों से लाने ले जाने के दौरान अभिभावकों पर काफी लोड डाल दिया जाता है। जबकि बसों की स्थिति जर्जर के साथ ही चालकों के अनुभव को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाती। वहीं वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को परिवहन कराया जाता है। मांग करते हुए कहा कि जिम्मेदारों द्वारा इसमें सुधार करवाया जाए। इस मौके पर सुमन मौर्य, मधुलता यादव, नीलम देवी, साधना सिंह, सुनिशा यादव, सरोज शर्मा आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.