पूर्व सैनिक महासभा के लिए मांगा समर्थन
अल्मोड़ा, जुलाई 31 -- गोविंद रावत, सल्ट। यूकेडी के कुमाऊं सैनिक प्रकोष्ठ प्रभारी शिव सिंह रावत ने प्रेस वार्ता की। पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों, पूर्व पुलिस कर्मियों, असम राइफल्स, होमगार्ड और पूर्व अग्निशमन कर्मियों से दो अगस्त को गैरसैंण में आयोजित होने वाली एक दिवसीय पूर्व सैनिक महासभा में भागीदारी की अपील की। कहा कि जो पूर्व सैनिक किसी कारणवश गैरसैंण नहीं पहुंच सकते, वह दो अगस्त को सल्ट में होने वाली महारैली में शामिल हो सकते हैं। यहां ब्लॉक अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, स्याल्दे ब्लॉक अघ्यक्ष रविन्द्र नेगी, पान सिंह रावत, हरीश रौतेला, गणेश अधिकारी, भुवन सत्यवली थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.