पूर्व सैनिक बोले, धैर्य की ली जा रही परीक्षा, 2027 में देंगे जवाब
पिथौरागढ़, मार्च 16 -- पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना 29वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में धरने में बैठे पूर्व सैनिकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने बंगापानी क्षेत्र में सड़क मार्ग पर हुई दुर्घटना में कार्यरत सैनिक व दो अन्य युवाओं के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर पूर्व सैनिकों को समर्थन दिया। पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि आंदोलन को एक महीने का समय होने जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.