पूर्व सैनिक बैधनाथ पांडे के निधन पर पूर्व सैनिकों ने शोक व्यक्त
हाजीपुर, अगस्त 20 -- वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ,वैशाली प्रखंड इकाई के सक्रिय सदस्य एवं पौनी हसनपुर निवासी पूर्व सैनिक बैधनाथ पांडे के निधन पर पूर्व सैनिकों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें तिरंगा श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके आवास पर वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने पहुंचकर तिरंगा श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि बैधनाथ पांडे का पूर्व सैनिक समाज के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से पूर्व सैनिक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। संघ के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ के सचिव शिवनाथ शर्मा ने कहा कि बैधनाथ पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.