पूर्व सैनिक परिषद ने जताई नाराजगी
पलामू, सितम्बर 8 -- मेदिनीनगर। कारगिल युद्ध में देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले तुकेबेरा निवासी शहीद प्रबोध महतो की प्रतिमा रविवार को उनके पैतृक गांव में 27 वर्षों बाद स्थापित की गई। कारगिल शहीद समिति और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित समारोह में शहीद की वीर नारी पुष्पम देवी ने प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा स्थापना में हुई देरी पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद-पलामू ने नाराजगी जताई। परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने कहा कि कारगिल योद्धा को अपने गांव में सम्मान के लिए 27 वर्ष इंतजार करना पड़ा, जो दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि प्रबोध महतो ने 1999 के कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते हुए वीरगति प्राप्त की थी। परिषद ने तुकेबेरा के स्कूल अथवा मुख्य सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखने की मांग की। परिषद ने प्रतिमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.