गाजीपुर, मई 11 -- बारा। क्षेत्र के गहमर निवासी पूर्व सैनिक मनोज उपाध्याय पैतृक जमीन विवाद को लेकर न्याय के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन मामला निस्तारित नहीं होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पूर्व सैनिक का आरोप है कि कुछ लोग उनकी विवादित जमीन पर जबरन कब्जा किए हुए हैं और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- एसडीएम के आदेश को भी नहीं मिली तवज्जो! तिसरी सीओ पर जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...