पूर्व सैनिक ने चौथी बार किया रक्तदान
उरई, अप्रैल 1 -- उरई। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी समाजसेवी राजेंद्र (राजीव) शर्मा ने अपना चौथी बार अमूल्य रक्तदान कर एक जरूरतमंद को नया जीवन दिया। उन्हें जैसे ही जानकारी हुई की किसी जरूरतमंद को एबी पॉजिटिव खून की आवश्यकता है तो वह पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की टीम के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे और स्वेच्छा से अपना अमूल्य रक्तदान किया। इस मौके पर जिला चिकित्सालय की जिला ब्लड काउंसलर गीता भारती , पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच, महासचिव कैप्टन संतोष रैकवार, संगठन सचिव नायब सूबेदार दिनेश निगम और कदौरा क्षेत्र संयोजक हवलदार संत राम तिवारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.