मैनपुरी, नवम्बर 2 -- शहर के आगरा बाईपास रोड स्थित यादव नगर में एक दिन पहले सपा सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष जागेश्वर सिंह द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या कर ली गई थी। रविवार को भी इस मामले में उनके आत्महत्या करने के कारण का खुलासा नहीं हो सका। परिवार के लोग भी कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। वहीं उनके आवास पर पहुंची मैनपुरी से सपा सांसद ने शोक व्यक्त किया और परिवारीजनों से बात की। क्षेत्र के ग्राम अंगौथा नगरिया निवासी 65 वर्षीय जागेश्वर सिंह यादव पुत्र कप्तान सिंह सेना से रिटायर थे और आगरा-बाईपास रोड पर बने अपने मकान में रह रहे थे। शनिवार की सुबह सात बजे उन्होंने अपने घर के बाथरूम में रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार ली और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व सैनिक ने गोली क्यों मारी इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.