पूर्व सैनिक को दी अंतिम विदाई
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- लखीमपुर, संवाददाता। देश और समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से समर्पित पूर्व सैनिक विद्या प्रकाश तिवारी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इंडियन वेटेरंस ऑर्गेनाइजेशन , लखीमपुर खीरी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर पर पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ओढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की और अंतिम विदाई दी। संगठन के सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण के प्रति उनका पूरा जीवन भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। देश ने अपना एक सच्चा सपूत और समाज ने एक आदर्श मार्गदर्शक खो दिया है। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अवधेश कुमार चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष अश्वगज सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष एडम रामशंकर गौड़, महासचिव रवि प्रकाश तिवारी, एसके वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.