जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- कदमा थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल को एक पूर्व सैनिक के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से की गई अभद्रता एवं मारपीट की घटना ने पूरे पूर्व सैनिक समाज को आक्रोशित कर दिया है। पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के अनुसार यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि भारतीय सेना के सम्मान को भी ठेस पहुंचाने वाली है।घटना के विरोध में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक कदमा थाना पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों एएसआई पीसीआर महावीर उपाध्याय एवं ड्राइवर संजीव कुमार पर गाली-गलौज एवं मारपीट का गंभीर आरोप लगाया।पूर्व सैनिकों ने स्पष्ट कहा कि देश की रक्षा करने वाले जवानों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि यदि संबं...