मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- साहेबगंज। बिशंभरापुर निवासी पूर्व सैनिक 81 वर्षीय शंकर भक्त का पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे भारतीय सेना के सिग्नल कोर में 17 वर्षों तक सेवा देने के बाद 1982 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बिशंभरापुर लाया गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन पर पूर्व सैनिक एवं ग्रामीणों ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...