गाज़ियाबाद, फरवरी 8 -- मोदीनगर,संवाददाता। नगर की राधाकुंज कॉलोनी में पत्नी की बेल्ट से पिटाई करना पूर्व सैनिक को महंगा पड़ गया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर पूर्व सैनिक के घर से 42 प्रतिबंधित कारतूस बरामद किए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है। नगर की राधाकुंज कॉलोनी निवासी आदेश कुमार अपनी पत्नी कविता और बच्चों के साथ रहते हैं। वह वर्ष 2009 में सेना की नौकरी से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह चार साल तक डिफेंस सिक्योरिटी कोर में रहे। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पहले आदेश कुमार ने बेल्ट से पत्नी कविता की बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद महिला ने मारपीट की तहरीर मोदीनगर थाने में दी,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की कि उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.