देवरिया, फरवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में तेजी से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। पूर्व सैनिक के दो खातों से जालसाजों ने 66 हजार रुपये उड़ा दिया है। इस मामले में पीड़ित ने संबंधित बैंकों के साथ ही साइबर थाने में भी इसकी शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खुखुंदू के रहने वाले विनोद कुमार पूर्व सैनिक हैं। उनके दो बैंकों के अलग-अलग खातों से जालसाजों ने 23 फरवरी को 66 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिया। इसकी भनक उन्हें तब लगी, जब उनके मोबाइल पर इससे संबंधित मैसेज आया। उन्होंने तत्काल अपने खातों के निकासी पर रोक लगवाई और फिर पुलिस से शिकायत की। शाखा प्रबंधक भी अब अपने स्तर पर जांच कराना शुरू कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...