मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर। पूर्व सैनिक के अनुश्रवण समिति की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में हुई। अध्यक्षता डीएम सुब्रत कुमार सेन ने की। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर यूके त्रिपाठी ने पूर्व सैनिकों की ओर से उनकी शिकायत रखी। डीएम ने बैठक में उपस्थित एसडीओ को अविलंब मामले में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, मौके पर चार मामले का निष्पादन किया गया। बैठक में जिला पूर्व सैनिक कल्याण पदाधिकारी के अलावा सदस्य मनोज कुमार सिंह और अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.