प्रयागराज, जनवरी 4 -- न्यू कैंट के तपोवन पार्क में रविवार को वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक हुई है। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों की ओर से आठवें वेतन में पेंशन रिवीजन, पूर्व सैनिकों का गृहकर माफी समेत अन्य प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजने का फैसला लिया गया है। बैठक के दौरान समिति के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि सैनिकों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। पूर्व में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से पूर्व सैनिक अमर सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक इसका खुलासा नहीं किया है। जिससे समिति के पूर्व सैनिकों में आक्रोश व्याप्त है। जल्द ही इसका खुलासा नहीं किया गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर ईश्वर चंद्र तिवारी, शिव चरण सिंह, नरोत्तम त्रिपाठी, मंसूर हसन, बच्चा लाल प्रजापति आदि मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.