अल्मोड़ा, मार्च 24 -- गोदी निवासी सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार को गोदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। गोदी के प्रताप सिंह सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात थे। सोमवार देर रात उनका निधन हो गया था। मंगलवार सुबह गोदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें सैन्य सम्मान के साथ विदाई देने के लिए सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर काठगोदाम से सीआरपीएफ इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र के नेतृत्व में जवानों की टीम पहुंची। 13 जवानों की टुकड़ी ने पूर्व सैनिक को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात उनके पुत्र राजेंद्र सिंह ने पिता प्रताप सिंह को मुखाग्नि दी। यहां पूर्व इंस्पेक्टर किशन रावत, महेश्वर बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण ने...