बागेश्वर, दिसम्बर 19 -- जनपद के चौगांवछीना में एक पूर्व सैनिक का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह अकेले रहते थे। रात सोने से पहले कमरे में उन्होंने आग भी जलाई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 59 वर्षीय पूर्व फौजी जीत सिंह रावत पुत्र बालम सिंह रावत, निवासी चौगांवछीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार शाम मृतक के पुत्र उन्हें बार-बार फोन कर रहे थे, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। उन्होंने अपने चचेरे भाई ईश्वर सिंह को फोन कर पिता की स्थिति देखने को कहा। ईश्वर सिंह जब घर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांकने पर देखा कि जीत सिंह रावत जमीन पर गिरे पड़े हैं। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां वह मृत अवस्था में पाए गए। शव को जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.