कन्नौज, अप्रैल 16 -- क्षेत्र के ग्राम प्रानपुर पल्यौरा निवासी पूर्व सैनिक कन्हैया लाल त्रिपाठी (96) का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह सूचना लोगों को मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिचित एवं शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों के अनुसार कन्हैयालाल त्रिपाठी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) थे। उन्होंने वर्ष 1962, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में बहादुरी के साथ देश की सेवा की थी। उनका सैन्य जीवन साहस, अनुशासन और देशभक्ति का प्रतीक रहा। क्षेत्र के लोग उन्हें एक सम्मानित और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में जानते थे। कांग्रेस नेता कृष्णकांत त्रिपाठी एडवोकेट सौरभ ने बताया कि उनके बाबा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.