लखीसराय, अप्रैल 15 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को मेदनीचौकी बाजार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंशीपुर चाय टोला के प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मंच संचालन तथा व्यवस्था का कार्य पंसस प्रतिनिधि डब्लू खान एवं धर्मेंद्र कुमार ने किया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सूर्यगढ़ा प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी सहित अन्य ने फीता कर संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सभी लोगों को संविधान की शपथ दिलाई गई। पूर्व सैनिकों सहित मैट्रिक और इंटर में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब की जीवनी, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- संविधान के शिल्पी को बारंबार नमन : श्री नवीन सम्मानित पूर्व सैनिकों में...