पूर्व सैनिकों ने साइकिल चलाने का लिया संकल्प
प्रयागराज, मई 17 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को तपोवन पार्क, न्यू कैंट में हुई। अध्यक्षता शिवचरण सिंह ने की। जबकि संचालन पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया। बैठक में पेंशनर्स और पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए साइकिल चलाने का संकल्प लिया। संगठन ने आठवें वेतन आयोग में पेंशन संशोधन, पुरानी पेंशन बहाली और वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में छूट समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी। बैठक में दिवंगत सदस्यों केके सिंह, कपिल मुनि पटेल और वीके सक्सेना की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शिवशरण सिंह, संत पाल स्वरूप, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र सोनकर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.