पिथौरागढ़, मार्च 11 -- डीडीहाट में पूर्व सैनिक संगठन ने नगर में शहीद स्मारक बनाने की मांग उठाई है। बुधवार को पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गणेश सिंह कन्याल के नेतृत्व में पूर्व सैनिक एकत्रित हुए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। संगठन के अध्यक्ष गणेश कन्याल ने कहा देश को आजाद होने के बाद कई वीर सैनिकों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए देश के लिए शहादत दी है। ज्ञापन देने में प्रवीण कन्याल, गिरधर सिंह बोरा, शंकर सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.