हापुड़, जून 8 -- जिले के पूर्व सैनिकों ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री( स्वत्रंत प्रभार) राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय बल रक्षक सोमेंद्र तोमर से उनके मेरठ स्थित कार्यालय में मुलाकात की। वर्ष-2017 से पूर्व शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी, पूर्व सैनिकों के लिए किसान सम्मान की तरह सैनिक सम्मान योजना आदि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व सैनिक संघ उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव वारंट आफिसर मनबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्बारा सोमेंद्र तोमर को सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया जाना पूर्व सैनिकों के लिए सौभाग्य की बात हैं। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री से सेवानिवृत्त जवानों ने की मुलाकात, मुंगेर में सैन्य कैंटीन की उठाई मांग उन्होंने वीर बलिदानियों के सम...