जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा शहीद स्मारक, गोलमुरी में भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का शहादत दिवस का आयोजन पूर्ण गरिमा एवं देशभक्ति के उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।वरिष्ठ सदस्य सुखविंदर सिंह ने उन सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए वीरगति प्राप्त की। तत्पश्चात परिषद के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त सैनिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया।समस्त उपस्थित सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि देश न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.