काशीपुर, अप्रैल 2 -- काशीपुर। मैकानाइज्ड ग्रुप के पूर्व सैनिकों ने गुरुवार को मैकानाइज्ड का 47वां स्थापना दिवस रुद्राक्ष गार्डन में मनाया। वक्ताओं ने कहा कि दो अप्रैल 1979 को अहमद नगर महाराष्ट्र में जनरल के सुंदरजी पीवीएम ने भारतीय सेना में मैकानाइज्ड फोर्स का नया केंद्र स्थापित किया। जहां से एक नई यंत्र और आधुनिक तकनीक की मिसाइलों से युद्ध लड़ा जा सके। वहां पर कैप्टन (सेनि.), महिपाल सिंह नेगी, सूबेदार प्रेम सिंह रावत, सूबेदार लोक बहादुर राणा, सूबेदार सोहन सिंह, नायब सूबेदार, विरेंद्र सिंह नेगी, हवलदार उदय सिंह रावत, हवलदार राजेंद्र सिंह बिष्ट, हवलदार आनंद सिंह नेगी, हवलदार पूरन चंद्र घिड़ियाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...