पूर्व सैनिकों ने भी पेंशन रिवीजन की मांग उठाई
प्रयागराज, जुलाई 5 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक में पूर्व सैनिकों ने आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन को शामिल करने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, प्रयागराज में एमआरआई मशीन स्थापित करने, पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स व हाउस टैक्स में छूट देने समेत कई प्रस्ताव पारित कर केंद्र और राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। तपोवन पार्क में रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट मोहम्मद शाहिद उस्मानी ने की। बैठक में जी. यादव, उमेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, सुरेश चंद्र, मंसूर हसन, प्यारेलाल सहित कई पूर्व सैनिक शामिल थे। समिति के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने बैठक का संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.