सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सैनिक बंधु की बैठक हुई। इसमें सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में भूमि विवाद, पुलिस सहायता, बैंक ऋण, पेंशन, चिकित्सा व आर्थिक सहायता, नए गन लाइसेंस से संबंधित प्रकरण प्रमुख रूप से उठाए गए। वहीं सीडीओ ने संबंधित अफसरों को त्वरित निदान के निर्देश दिए।बैठक में एक पूर्व सैनिक की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से छवि धूमिल करने के मामले में जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इस पर सीडीओ ने तत्काल प्राचार्य माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से दूरभाष पर वार्ता कर मामले की जांच के निर्देश दिए। पूर्व हवलदार गिरीश चंद्र पांडेय ने अपने पैतृक कृषि भूमि के हिस्से के ब...