देहरादून, मार्च 16 -- 4/4 गोरखा बटालियन के पूर्व सैनिकों ने यूनिट का 64वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और सैन्य गौरव के साथ मनाया। रविवार रात संतला देवी मंदिर इलाके में स्थित रिजॉर्ट में समारोह हुआ। इस मौके पर पलटन के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों ने एक साथ मिलकर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया और बटालियन के सुनहरे इतिहास को याद किया। समारोह की शुरुआत शहीद जवानों देने के साथ हुई। मेजर विजेंद्र राणा ने शहीदों के सम्मान में विशेष अम्ब्रेला (छत्र) की शुरुआत कर उन्हें नमन किया। विजेंद्र राणा ने पलटन के अदम्य साहस, जज्बे और इतिहास को बताया। उन्होंने 1949 से लेकर अब तक बटालियन के किए गए कल्याणकारी कार्यों, फौजी नफरी की भलाई और रणभूमि में स्थापित किए गए वीरता के प्रतिमानों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस पलटन ने हमेशा से देशभक्ति और बलिदान के सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.