मुरादाबाद, नवम्बर 27 -- मुरादाबाद। कलक्ट्रेट में पूर्व सैनिकों ने गुरुवार को डीएम के सामने समस्याएं रखीं। साथ ही मांग की कि उनका हाउस टैक्स माफ किया जाए। कुछ अन्य नगर निगमों में हाउस टैक्स माफ है। जिलाधिकारी ने दो समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि कई बार उनकी अनसुनी की जाती है। डीएम अनुज सिंह ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ यह समस्या निस्तारित करें। एक पूर्व सैनिक ने बताया कि खतौनी में उनका नाम लतूर सिंह होना चाहिए वह लतूरी सिंह हो गया है। उन्होंने कई बार तहसील में संपर्क किया है समाधान नहीं हुआ। डीएम ने वहीं से तहसीलदार को फोन करके कहा तत्काल दुरुस्त कर संशोधित खतौनी भेजें। एक अन्य ने कहा कि नगर निगम में हाउस टैक्स के विवरण में उनका नाम गलत दर्ज होने से समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.