पूर्व सैनिकों ने गांधी व शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- लखीमपुर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर आज जिला सैनिक बोर्ड परिसर में एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान इंडियन वेटरन ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए इंडियन वेटरन ऑर्गनाइजेशन के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि गांधी जी के सत्य-अहिंसा के मार्ग और शास्त्री जी के 'जय जवान, जय किसान' के उद्घोष ने देश को नई दिशा दी। पूर्व सैनिक हमेशा राष्ट्र की सेवा और समाज के मार्गदर्शन के लिए समर्पित रहते हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक, सत्य-अहिंसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.