पूर्व सैनिकों ने कैंटीन, ईसीएचएस भवन के लिए बजट मांगा
बागेश्वर, जून 20 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। चार सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन की जिला इकाई एक बार फिर मुखर हो गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे से मुलाकात कर कठायतबाड़ा में प्रस्तावित आर्मी कैंटीन और ईसीएचएस भवन निर्माण के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत कराने की मांग उठाई। संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी को जिले में कार्यभार संभालने पर बधाई देते हुए बताया कि बागेश्वर सैन्य बाहुल्य जिला है, जहां करीब 15 हजार पूर्व सैनिक और वीर नारियां निवास करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कठायतबाड़ा में आर्मी कैंटीन और ईसीएचएस भवन निर्माण के लिए दो वर्ष पूर्व भूमि आवंटित की जा चुकी है, लेकिन बजट के अभाव में अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- जूप में सैनिक कॉम्पलेक्स खोलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.