रांची, जून 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। पूर्व सैनिकों के संगठन का प्रतिनिधि दल मंगलवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिलकर उन्हें कारगिल विजय दिवस के लिए आमंत्रित किया। संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शहीदों का गांव सेमरा (इटकी) में शहीद परिवारों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन 22 जून को किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजय सेठ शामिल होंगे। संगठन ने कहा कि उस गांव से तीन जवान अपने देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं, इसलिए गांव को आदर्श गांव का दर्जा दिलाया जाए। संगठन के सदस्यों ने सैनिकों की अन्य समस्याओं और मांगों से मंत्री को अवगत कराया। मौके पर सचिव एमपी सिन्हा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता संजीत सिंह, डीके शर्मा, अभिषेक आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...