पूर्व सैनिकों ने किया क्रमिक अनशन
बागेश्वर, अप्रैल 18 -- पंकज डसीला, कांडा। कांडा विकास खंड की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगो का क्रमिक अनशन 27वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को कालिका मंदिर परिसर में धपोली गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक नंदन सिंह धपोला, पोखरी जमुना दत्त चंदोला क्रमिक अनशन पर बैठे। 89 वर्षीय पंगचौड़ा गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक दीवान सिंह नगरकोटी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक जोशी ने की। इस मौके पर गणेश दत्त कांडपाल, हेम कांडपाल, हरीश कांडपाल, संजय साह, जितेंद्र वर्मा, किशोरी लाल वर्मा, हिमांशु कांडपाल, विनोद नगरकोटी, संजय कांडपाल, कुंदन नगरकोटी, प्रकाश नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.