पूर्व सैनिकों ने अमर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
कन्नौज, जुलाई 28 -- तिर्वा, संवाददाता। उमर्दा कस्बे में स्थित कोमल सिंह महाविद्यालय में इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। साथ ही कारगिल और भारत-पाकिस्तान युद्ध के संस्मरण सुनाकर युवाओं को देशप्रेम के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन आरएके यादव ने कहा कि देश के जवानों ने जब भी युद्ध हुआ, अपनी वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया है। उन्होंने कारगिल युद्ध के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि भारतीय जवानों ने अपने पराक्रम से दुश्मन सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। वर्ष 1971 के युद्ध को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश के बहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.