गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। मॉडल टाउन स्थित राष्ट्रीय सैनिक संस्था के कार्यालय पर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें 11 सितंबर को दिल्ली में होने वाले सिंदूर से शौर्य तक-2026 कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल टीपी त्यागी ने कहा कि प्रत्येक पूर्व सैनिक को भी एक जिंदा शहीद माना जाना चाहिए। प्रत्येक पूर्व सैनिक शहीद हुआ हो या ना हुआ हो परंतु कभी ना कभी कच्छ की दलदल, राजस्थान की गर्मी और सियाचिन की ठंड में रहकर देश की सेवा की है। इसलिए उन्हें भी सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...