पूर्व सैनिकों को नहीं मिलने दिया डिप्टी सीएम से
मथुरा, मई 14 -- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बुधवार को कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे भूतपूर्व सैनिक परिषद के सदस्यों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें उपमुख्यमंत्री तक अपना ज्ञापन पहुंचाने से रोक दिया गया। भूतपूर्व सैनिक परिषद के जिला अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार ललित कुमार कर्मयोगी के नेतृत्व में पूर्व सैनिक बुधवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। ज्ञापन में अवैध अतिक्रमण हटाने, ब्रज क्षेत्र को नशामुक्त और मांसमुक्त बनाने, धर्मांतरण के मामलों की जांच, महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कार्रवाई और पूर्व सैनिकों के सम्मान जैसे आठ बिंदु शामिल थे। पूर्व सैनिकों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से आगे बढ़ने से ही रोक दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.