पूर्व सैनिकों को कैंसर के प्रति किया जाएगा जागरूक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसको लेकर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर यूके त्रिपाठी और भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर (सेवानिवृत्त) निधि भारद्वाज के साथ शुक्रवार को बैठक हुई।बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के बीच कैंसर की रोकथाम, शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और चिकित्सकीय परामर्श को लेकर जागरूकता अभियान चलाने और स्क्रीनिंग करने पर चर्चा हुई। साथ ही प्रिवेंटिव कैंसर स्क्रीनिंग को बढ़ावा देने और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की भूमिका को प्रभावी बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर विमर्श किया गया।समय पर जांच कराना उद्देश्य :विंग कमांडर यूके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.