मेरठ, अप्रैल 17 -- सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय एवं पुनर्वास महानिदेशालय, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के बीच हुए समझौते के तहत सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की पहल लगातार जारी है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 21 दिवसीय कुल 11 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कुक्कुट पालन पर तीन, मशरूम उत्पादन पर दो, डेयरी व्यवसाय पर दो, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन पर दो, बायो एजेंट उत्पादन पर एक तथा मत्स्य उत्पादन पर एक प्रशिक्षण शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक 287 सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।वर्तमान में 16 अप्रैल से बायो एजेंट उत्पादन विषय पर 27 सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.