मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर। ​सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के सिविल (नागरिक) मामलों से जुड़ी समस्याओं के निष्पादन को डीएम की अध्यक्षता में 27 जून को जिला अनुश्रवण समिति की बैठक होगी। इसके लिए जिन सैनिकों, पूर्व सैनिकों अथवा उनके आश्रितों की सिविल प्रशासन, भूमि या अन्य किसी विभाग से संबंधित कोई समस्या या शिकायत है, वे समय पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को अपना आवेदन सौंप सकते हैं। इसकी जानकारी पूर्व वायु सैनिक सह जिला अनुश्रवण समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह ने दी है। यह भी पढ़ें- पूर्व सैनिकों के लिए अनुश्रवण समिति की बैठक 27 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...