रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- असद जावेद, खटीमा। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त को ज्ञापन भेजकर पूर्व सैनिकों के आश्रित पौत्र-पौत्रियों को भी केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश में प्राथमिकता देने की मांग की है। ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान प्रवेश नीति के तहत पूर्व सैनिकों के पुत्र-पुत्रियों को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन अब कई पूर्व सैनिकों के बच्चे वयस्क हो चुके हैं और उनके आश्रित पौत्र-पौत्रियां विद्यालय जाने योग्य हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ केंद्रीय विद्यालयों में अन्य श्रेणियों के तहत पौत्र-पौत्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि पूर्व सैनिकों के आश्रित पौत्र-पौत्रियों के मामलों में अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। धामी ने मांग की कि देश सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.