सिमडेगा, फरवरी 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वेटरेंस ऑर्गेनाइजेशन पूर्व सैनिकों की टीम ने बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में पूर्व सैनिकों के परिवारों के कल्याणार्थ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें युद्ध भूमि पर वीरगति प्राप्त सैनिक की धर्मपत्नियों या परिवार के किसी एक व्यक्ति को अनुकम्पा नियुक्ति, झारखंड की सरकारी नौकरिया प्रदान करने की मांग की गई। साथ ही अन्य राज्यों की तरह कम से कम 10 प्रतिशत आरक्षण, युद्ध अथवा ऑपरेशन के दौरान शहीद सैनिक परिवार को वर्तमान में मिलने वाली अनुग्रह सहायता राशि को 10 लाख से बढ़ा कर 50 लाख रुपए तक करने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि सिमडेगा में सैनिक बोर्ड की स्थापना, चिकित्सा पॉलीक्लिनिक, सीएसडी कैंटीन की स्थापना, एकीकृत सैनिक कॉम्प्...