फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल का स्वागत किया। पूर्व सैनिकों के टैक्स को माफ किए जाने की खुशी में यह आयोजन किया गया था। इस दौरान पूर्व सैनिकों के कार्यालय बनाने के लिए जमीन देने का आश्वासन दिया गया। संरक्षक वीरेंद्र सिंह राठौर, उदयराज, राकेश राठौर, राकेश सिंह जादौन, नवीन कटियार आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...