रिषिकेष, अगस्त 22 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। शनिवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में छिद्दरवाला क्षेत्र के पूर्व सैनिक संगठनों की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। विधायक प्रेमचंद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...