वाराणसी, अक्टूबर 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय एलआईसी भूतपूर्व सैनिक कर्मचारी कल्याण संघ का 16वां द्विवार्षिक सम्मेलन शनिवार को लंका नगवा स्थित होटल में हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 1993 में स्थापना के बाद से संघ भारतीय जीवन बीमा निगम में पुनर्नियोजित पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों के लिए काम कर रहा है। एक भूतपूर्व सैनिक संघ होने के नाते, सेवारत और सेवानिवृत्त दोनों कर्मचारियों से संबंधित मामलों को वित्तीय सेवा विभाग, महानिदेशालय पुनर्वास, भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग और भारत सरकार की अन्य ऐसी एजेंसियों के साथ-साथ केंद्रीय कार्यालय, एलआईसी ऑफ इंडिया, मुंबई के समक्ष उठाया जा रहा है। संघ के महासचिव केआर मिश्रा ने कहा कि रक्षाकर्मियों के पुनर्वास के लिए, भारत सरकार ने इसके महत्व को...