पिथौरागढ़, मार्च 6 -- पिथौरागढ़ में 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के खिलाफ पूर्व सैनिकों का आंदोलन आज 19वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को यूकेडी ने आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार पर सवाल उठाए। इधर नाघर कुम्डार के ग्रामीणों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर टीए बटालियन के विस्थापन को रोकने की मांग की। नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में पूर्व सैनिक धरने में डटे रहे। यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर पूर्व सैनिकों को समर्थन किया।इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के राम सिंह, जगत सिंह, जनार्दन उप्रेती, हरिनंदन जोशी,दिवाकर सिंह बोहरा,भुवन गड़कोटी,विक्रम चंद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.