पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर मंथन, त्वरित निदान के निर्देश
सिद्धार्थ, जुलाई 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सैनिक बंधु की बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिजनों की भूमि विवाद, पुलिस सहायता, बैंक ऋण, पेंशन, चिकित्सा, आर्थिक सहायता व नए शस्त्र लाइसेंस से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान एक भूतपूर्व सैनिक ने अपनी विवादित भूमि की पैमाइश कराने की मांग रखी। एसडीएम शोहरतगढ़ को दोनों पक्षों से वार्ता कर नियमानुसार समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। वहीं एक अन्य पूर्व सैनिक ने पैतृक आवासीय भूमि पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की, जिस पर एसडीएम डुमरियागंज को निर्देश दिए गए। एक पूर्व सैनिक की ओर से रोजगार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.