बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- सोमवार को तहसील परिसर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं को साझा करते हुए उनके समाधान की मांग उठाई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में कुल 65 पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया और सभी ने संगठन के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। इस दौरान हरि प्रकाश, बीपी सिंह, अशोक कुमार, भूपेंद्र सिंह, दिनेश सिरोही, डीके तेवतिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पाटी में पूर्व सैनिकों की समस्यायें सुनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.