संभल, फरवरी 25 -- कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं और लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर संदीप चड्ढा ने पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने आर्म्स लाइसेंस, मोबाइल कैंटीन सुविधा, पट्टे की श्रेणी परिवर्तन, अनाज मंडी में दुकान आवंटन तथा भूमि विवाद जैसे मामलों को प्रमुखता से उठाया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पीएम श्री विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने सेवानिवृत्त सैनिकों की तैनात...