पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता: एडीएम
हरिद्वार, जून 19 -- जिला सैनिक परिषद की द्वितीय त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधियों ने सैनिकों से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में शहीद स्मारक के लिए भूमि चिन्हांकन, लालढांग बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने, पूर्व सैनिकों की पत्नियों के नाम अभिलेखों में दर्ज कराने तथा अवैध निर्माण से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। एडीएम ने संबंधित विभागों और जिला सैनिक कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- पूर्व सैनिकों की समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.